Bikaner : युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौके पर ही मौत…….


बीकानेर के सेरुणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक का शरीर कई हिस्सों में कट गया था।

मृतक धुंकलराम मेघवाल के भाई ने इस संबंध में सेरुणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूडसर और नापासर के बीच रविवार को ट्रेन आ रही थी, इसी दौरान वहां पहले से खड़े धुंकलराम ने ट्रेक पर छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्से कट गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन को वहां से निकाला गया। सूचना मिलने पर सेरुणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एकत्र करके अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। धुंकलराम के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट दी है। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। धुंकलराम के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

 


CATEGORIES
Share This