Bikaner : ई-केवाईसी नहीं होने पर 8000 बीएसएनएल मोबाइलों की आउटगोइंग बंद हो जाएगी……..










बीकानेर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से जुड़े करीब आठ हजार मोबाइल उपभोक्ताओं की आउटगोइंग सेवाएं किसी भी वक्त बंद हो सकती हैं। बीएसएनएल ने इन उपभोक्ताओं को हजारों एसएमएस भेजे हैं, लेकिन छह माह बाद भी उन्होंने ईकेवाईसी नहीं कराई है
अब बीएसएनएल ईकेवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की आउटगोइंग बंद कर देगा। यदि उपभोक्ता ईकेवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनकी इनकमिंग सिम बंद कर दी जाएगी और सिम ब्लॉक कर दी जाएगी।
इसलिए अनिवार्य किया गया ई-केवाईसी: मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ लगातार हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। ऐसा करने से मोबाइल फ्रॉड करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान की जा सकेगी.
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक (विपणन) इंदर सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ने करीब 18 हजार मोबाइल उपभोक्ताओं की पहचान की थी, जिनके पास ईकेवाईसी नहीं थी. इन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए मैसेज भेजे गए, जिनमें से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने समय पर ई-केवाईसी करा ली। लेकिन अभी भी करीब आठ हजार मोबाइल उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी नहीं कराया है. अब उन्हें आखिरी मैसेज भेजे जा रहे हैं.

