Bikaner: इंद्रा कॉलोनी के सूने घर में चोरी…..


बीकानेर के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में एक ही दिन में दो घरों के ताले टूट गए। यहां रहने वाले मानवेंद्र सिंह के घर से चोर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही करीब चालीस हजार रुपए की नगदी ले गए हैं।

इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर भी चोरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार मानवेंद्र अपने दादा का निधन होने पर रोलसाहबसर (फतेहपुर) अपने परिवार के साथ गया। जहां से पंद्रह जनवरी को वापस लौटा। उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। अदंर भी सामान बिखरा हुआ था। सामान संभालने पर सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही अलग-अलग रखे करीब चालीस हजार रुपए गायब थे। बच्चों के गुल्लक भी चोर उठाकर ले गए, जिसमें आठ से दस हजार रुपए थे। इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर पर भी चोरी हुई थी। अब पुलिस ने दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This