24 घंटे पहले जन्मी बच्ची को लेकर भागी महिलाएं…..


जयपुर बच्ची की बड़ी दादी मिश्री देवी ने बताया की महिलाएं आते ही बोलीं कि बच्ची के टीका लगवा लिया क्या। ममता कार्ड दिखाओ। एक महिला ने कार्ड को थैली से निकाल लिया तथा दूसरी बच्ची को टीका लगाने के लिए उसकी दादी की गोद से लेकर रवाना हो गई।

पुलिस को यह बात बताते बुजुर्ग महिला की आंखें भर आ रही थीं।

जिला अस्पताल में इससे पहले भी एक महिला वार्ड से एक बच्चे को बदलकर ले गई थी। हालांकि परिजन व पुलिस की सूझबूझ से बच्चा कुछ ही देर में मिल गया था।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए सभी रूट के सीसीटीवी खंगाले गए। लेकिन इन महिलाओं की लोकेशन बाईपास तक ही आने की वजह से यह शाम तक तय हो गया कि बच्ची बाईपास के आसपास ही है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सूत्रों के जरिए अलग-अलग कॉलोनियों में नेटवर्क फैलाया तो पता लगा कि कोमल के घर सुबह से ही किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। इस पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर कोमल को गिरफ्तार कर लिया।


CATEGORIES
Share This