13 जिलों में कोहरा..लगातार बर्फ जमा देने वाली सर्दी ….










जयपुर। राजस्थान में आज उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी जिले कोहरे के आगोश में है। सरहदी जिले बीकानेर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में आज सुबह से घना कोहरा हुआ है। वहीं, चूरू, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भरतपुर और अलवर जिले भी कोहरे के आगोश में लिपटे हुए है।
राजधानी जयपुर, अजमेर सहित अन्य शहरों में भी तापमान गिरने से गलन भरी सर्दी पड़ रही। इसी प्रकार हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार चौथे दिन बर्फ जमा देने वाली सर्दी है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर की बात करें तो गुरुवार को मिनिमम टेम्प्रेचर 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जयपुर में सुबह धुंध रही और हल्की सर्द हवा चली। यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में आज पारा 2 डिग्री गिरकर 5.8 डिग्री पर आ गया है। वहीं, जैसलमेर में मिनिमम टेम्प्रेचर तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 6.1 पर आ गया। श्रीगंगानगर और चूरू के टेम्प्रेचर में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन कोहरा और ठंडी हवा के कारण सर्दी से यहां लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और सुबह से ही जगह-जगह आलाव तापते नजर आ रहे है
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। अगले 3 दिन राज्य के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर और चूरू में कोहरा रहने के साथ कोल्ड-वेव चलने की भी आशंका है। इस कारण इन इलाकों में दिन-रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। कोहरे से विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो सकती है।
सीएम भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक में RAS परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने पर कोई फैसला ले सकते हैं.
राजस्थान में लोगों की शांति को भंग करने में अजमेर और जयपुर कमिश्नरेट के उत्तर जिले के लोग सबसे ज्यादा है। टोंक और जयपुर नॉर्थ में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण होता है।
राजस्थान में आज उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी जिले कोहरे के आगोश में है। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार चौथे दिन बर्फ जमा देने वाली सर्दी है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। चौंकाने वाली बात ये है कि सीएम को जेल के अंदर से धमकी भरा कॉल आया है।

