सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी……


बीकानेर पूगल थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा गांव में एक वृद्ध अपने पड़ोसी की मौत पर शोक जताने उसके घर गया था, कुछ देर बाद लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे. सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी भी चोरी हुई है

बुधवार को हिंदूपुरा में रहने वाले अजीत सिंह राजपूत के घर के पास किसी की मौत हो गई. अजीत सुबह अपने पड़ोसी के यहां गया था। वहां से लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। अजीत सिंह के घर से एक सोने का हार, अंगूठी, सोने की निंबोली और कुछ चांदी के आभूषण चोरी हो गए। एक लाख 55 हजार रुपये नकद भी रखे थे. जो चोरी हो गए। पुलिस ने अजीत सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मौका मुआयना भी किया गया है।

घटना दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले की है. यह पता लगाया जा रहा है कि कौन दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी कर सकता है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से दिन भर की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है ताकि पता चल सके कि यहां कौन-कौन से संदिग्ध आए थे. अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.


CATEGORIES
Share This