सीएम भजनलाल ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…….










भजनलाल सरकार ने पांच दिन बाद एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें की सरकार की ओर से 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। बुधवार को इसे लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए
इससे पहले भाजपा सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर भी बदले थे। उस लिस्ट में 72 आईएएस को बदला गया था।
अब दूसरीर लिस्ट में 40 आईएएस अधिकारियों को बदला गया है। नई तबादला सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव आईएएस टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव नगरीय, आवासन विभाग और प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग में लगाया गया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुबोध अग्रवाल को जलदाय विभाग से एसीएस से आईजीपीआरएस के अध्यक्ष के तौर पर पोस्टिंग दी हैं। अखिल अरोड़ा एसीएस वित्त, आबकारी और टैक्सेशन में बरकरार हैं। लेकिन, उनसे आईटी और डीआईपीआर विभाग ले लिए गए हैं।

