रास्ते में पत्नी की हत्या कर घर पर फोन कर बोला-‘मैं शव के पास बैठा हूं’mm










फलोदी जिले के लोहावट पुलिस थाना इलाका के गांव जालोड़ा में तुल्छाराम की नौ माह पहले अर्चना से शादी हुई। पत्नी को पीहर से लेकर आते समय रास्ते में पति ने उसकी हत्या कर
लोहावट डीएसपी शंकरलाल के अनुसार कि भोजाकोर निवासी तुल्छाराम की नौ माह पहले गांव छीला निवासी अर्चना मेघवाल से शादी हुई थी। मंगलवार को पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। रात 8 बजे पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था।
रास्ते में गांव जालोड़ा के पास आपसी अनबन के चलते उसने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी बद्रीप्रसाद मीणा ने मौके के शव का उप जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
मृतका के पिता गोपीलाल ने दामाद तुल्छाराम के खिलाफ पुत्री की हत्या और दहेज के तंग प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

