राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर जल्द ही 82 पदों पर भर्ती करेगा……


बीकानेर राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर जल्द ही 82 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए 31 जनवरी से पहले आवेदन किया जा सकता है। इन खाली पदों पर भर्ती का लंबे समय से इंतजार था।

कुलपति प्रो.सतीश के.गर्ग ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन एवं विषय विशेषज्ञों के 82 विभिन्न पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. विश्वविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालयों और विभिन्न इकाइयों में 77 सहायक प्रोफेसर, 2 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और 3 विषय विशेषज्ञों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।

कुलपति प्रो. गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत विश्वविद्यालय मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती को प्राथमिकता दे रहा है. इन भर्तियों के माध्यम से उपलब्ध कुशल मानव संसाधन विश्वविद्यालय के शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार कार्य को मजबूत करेंगे। अभ्यर्थी पद, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org से प्राप्त कर सकते हैं।


CATEGORIES
Share This