बीकानेर में हवाई यातायात बढ़ने के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी …….


शुक्रवार को दिल्ली से बीकानेर आने वाले यात्रियों का ट्रैफिक लोड 100 फीसदी रहा. इसमें 40 फीसदी ट्रैफिक लोड सिर्फ विदेशी पर्यटकों का था. इससे पहले कैमल फेस्टिवल के दौरान भी विदेशी पर्यटकों का ट्रैफिक लोड 50 फीसदी से ज्यादा रहता था. बीकानेर में हवाई यातायात बढ़ने के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

पहले हवाई सेवा नहीं होने के कारण पर्यटक मुंबई या दिल्ली से सीधे जैसलमेर जाते थे। अब वे जैसलमेर से पहले बीकानेर पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को दिल्ली से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 45 तथा बीकानेर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या दो बच्चों सहित 40 थी। ऊंट महोत्सव के दौरान विदेशी पर्यटकों ने हवाई सेवा का लाभ उठाया था।

वर्तमान में एलायंस एयर कंपनी बीकानेर से दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है। इंडिगो कंपनी भी 31 मार्च से बीकानेर और दिल्ली के बीच अपनी दैनिक उड़ान शुरू करने जा रही है। बीकानेर में लगातार बढ़ रहे हवाई यातायात के कारण अन्य राज्यों के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी लगातार फ्लाइट कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में हवाई यातायात बढ़ना अच्छा संकेत है. अब एयरलाइन कंपनियों की नजर बीकानेर पर भी पड़ने लगी है। बीकानेर से जल्द ही दूसरे राज्यों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इससे न केवल यहां के प्रवासी उद्यमियों को फायदा होगा बल्कि बीकानेर का कारोबार भी बढ़ेगा।


CATEGORIES
Share This