पबजी गेम खेलकर दोस्त बने उसके बाद सभी ने मिलकर बनाई ठगी की योजना…….










सर्वर हैक करके विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाली बदमाश कंपनी.कॉम के आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पबजी गेम खेलने के कारण करीब 4 साल पहले सभी एक-दूसरे के दोस्त बन गए।
उसके बाद सभी ने मिलकर ठगी की योजना बनाई। उसके बाद यू-ट्यूब पर वीडियो देखे और जामताड़ा, बिहार व तेलंगाना के सायबर ठगों से ट्रेनिंग लेने के डार्कवेब के जरिए इंटरनेशनल बैंक, ओटीटी प्लेटफॉर्म व आधार जैसे वेबसाइट का सर्वर हैक कर डेटा चुरा लिया। बदमाशों ने डेटा स्टोर करने के लिए खुद के कम्प्यूटर को हाइटेक मॉडीफाइड करवा रखा था। उसके बाद विदेशी नागरिकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड अकाउंट से ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर लेते थे। ठगी के पैसे मंगवाने के लिए बदमाशों ने कई बार हवाला का भी सहारा लेने की बात सामने आई हैं, जिसकी तस्दीक की जा रही है। ठगी के पैसे मिलने के बाद बदमाश फ्लाइट से गोवा सहित अन्य शहरों में घूमने गए थे।

