अखंड सुहाग के लिए महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखेगी……










महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और घर-परिवार की सुख -समृद्धि की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखेगी। देर शाम चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा का पूजन कर कथा सुनेगी व व्रत का पारणा करेगी। व्रत के दौरान महिलाएं बिना अन्न और जल के व्रत-उपासना करेंगी।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी बुधवार को करवा चौथ के रुप में मनाई जाएगी। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और घर-परिवार की सुख -समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखेगी। देर शाम चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा का पूजन कर कथा सुनेगी व व्रत का पारणा करेगी। व्रत के दौरान महिलाएं बिना अन्न और जल के व्रत-उपासना करेंगी। चौथ माता की पूजा अर्चना करेंगी। व्रतधारी महिलाएं छलनी से चांद का दीदार करेगी। छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत का पारणा करेगी। घर-परिवार और मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
करवा चौथ को लेकर बुधवार को महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से कलात्मक मांडणे रचाए। देर रात तक घर-परिवार की महिलाएं सामूहिक रुप से मेहंदी मांडणे रचाने में व्यस्त रही। वहीं महिलाओं ने मेहंदी कलाकारो से भी अपने हाथों पर कलात्मक मांडणे रचवाए। बाजारों में दिन भर मेहंदी मांडणे रचाने के स्थलों पर महिलाओं की भीड़ रही। वहीं शहर के ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ रही।

