Bikaner : कंवरसेन लिफ्ट नहर का भाडेरां माइनर टूटा, नौ घण्टे व्यर्थ बहा पानी….


लूणकरनसर bikaner superfast news. सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों की लापरवाही के चलते कंवरसेन लिफ्ट नहर के भाडेरां माइनर कचरा आने से सोमवार देर रात को ओवरफ्लो होने से टूट गया। माइनर टूटने करीब 9 घण्टे सिंचाई पानी व्यर्थ बह गया। इससे बड़ी संख्या में किसानों की सिंचाई बारियां पिट गई।

किसान नेता धर्मवीर गोदारा ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार रात करीब 12 बजे भाडेरां माइनर में सिंचाई पानी छोड़ा गया, लेकिन इसकी सूचना किसानों को नहीं दी गई। इस दौरान रात करीब तीन बजे कचरा व झाडिय़ों की डालियां आने से ओवरफ्लो होकर 15 आरडी के पास माइनर टूट गया। माइनर टूटने से काफी मात्रा में सिंचाई पानी व्यर्थ बह गया। माइनर टूटने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सिंचाई विभाग सहायक अभियंता जगदीश तर्ड मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से रेत डालकर टूटे माइनर को दुरुस्त करवाया यगा।


भाडेरां माइनर के टूटने से सैकड़ों किसानों की बारियां पिट गई। किसानों ने बताया कि करीब 10 घण्टे तक कंवरसेन लिफ्ट नहर से वितरिका का सिंचाई पानी बंद रहा है। इस माइनर से एक से 11 बीएचएम, एक बीएचडी से 10 बीएचडी के करीब दो दर्जन चक जुड़े हुए हैं। सिंचाई पानी से किसान रबी की सरसों, चना व तारामीरा के बिजान से वंचित रह गए है। अब दुबारा पानी मिलने से जमीन तैयार होने से बिजान हो पाएगा।


CATEGORIES
Share This