Nokha : गो सेवा कर पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस…. विभिन्न जगह पर किया पोधरोपण, पर्यावरण सरक्षण की ली शपत….










नोखा जन अधिकार सेना के बीकानेर जिला सचिव मालचंद सारस्वत नोखा ने अपना जन्मदिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया जिसमे सर्वप्रथम सारस्वत ने अपने जन्मदिवस पर प्रातः काल भूतनाथ मंदिर शांतिवन में भगवान भोलेनाथ की आराधना की एवं उसके बाद भूतनाथ बाबा को चढ़ने वाला बेलपत्र का पौधारोपण शांति वन में किया। साथ ही रीको औद्योगिक क्षेत्र में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर अपना 42 वां जन्मदिवस सेवा कार्य करके मनाया गया। साथ ही पर्यावरण सरक्षण की शपथ दिलाकर पौधे लगाने का संकल्प लिया और जन्मदिवस पर विभिन्न तरह के सेवा कार्यों का आयोजन किया गया वही संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम जी शर्मा प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओझा ने सारस्वत के द्वारा अपने जन्मदिवस पर किए गए सेवाकार्यो की सहारना की और शुभकामनाएं प्रेषित की और सारस्वत ने अपने जन्मदिन पर सभी युवाओं को शपथ दिलाई की सभी अपने जन्मदिन पर अपने आसपास एक एक पेड़ अवश्य लगाए इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा , कार्यकारणी सदस्य शिवरतन नाई , महिला तहसील सचिव निशा प्रजापत , रणजीत सिंह, पंडित राधेश्याम महाराज,शान्ति देवी, ममता , सन्जु, नेहा, पूर्णिमा पाण्डे, राजु राठी, महेश जी पारीक एवं में काफी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रही।

