Bikaner: सर्द हवाओं की चपेट में:न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा….


बीकानेर अब पूरी तरह सर्दी की चपेट में आ गया है। यहां रात का पारा जहां 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दिन का अधिकतम पारा तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है।

दोपहर में सर्दी से कुछ राहत है। मंगलवार की रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

बीकानेर में अधिकतम तापमान पिछले दो सप्ताह से तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार की दोपहर ये 29.6 डिग्री सेल्सियस था। दिसम्बर शुरू होने के साथ ही तापमान में ज्यादा उतार आएगा।

कार्तिक पूर्णिमा भी नवम्बर के अंतिम सप्ताह में है। मान्यता है कि श्रीकोलायत में कार्तिक पूर्णिमा का मेला भरने के बाद सर्दी बढ़ जाती है। इस बार अधिक मास के बाद भी ये मान्यता सही साबित होती प्रतीत होती दिख रही है।


CATEGORIES
Share This