Bikaner : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का नोखा दौरा…..










भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज नोखा दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नोखा क्षेत्र के पांचू गांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले चुनाव में किसानों का 10 दिन में कर्ज माफ करने के झूठे जुमलों के साथ यह सरकार आई थी.
लेकिन आज भी किसान है जो अपने कर्ज माफी के लिए भटक रहे हैं.
उन्होंने मोदी गारंटी योजना के बारे में लोगों से बात की और कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी. इससे पूर्व नोखा के भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया तो वहीं इस मौके पर कांग्रेस के कद्दावर नेता गोपाल गहलोत ने भाजपा जॉइनिंग की.
सीपी जोशी ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा परिवार में शामिल किया और कहा कि यह गहलोत की घर वापसी है. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

