Bikaner : बिजली विभाग के जेईएन से मारपीट, इंजीनियर की लात घूसों से की पिटाई…


बीकानेर बिजली विभाग का बकाया वसूलने किसान के खेत में पहुंचे जूनियर इंजीनियर के साथ किसान के खेत में खड़े एक युवक ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब वायरल हो रहा है.

बरजारंगसर गांव की रोही में बकाया वसूली अभियान के दौरान बिजली विभाग के जेईएन से मारपीट हो गई। अब श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है. जेईएन दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत टीम बरजांगसर की रोही में रामनाथ पुत्र तुलचनाथ सिद्ध के खेत पर पहुंची। बकाया वसूलने को कहा तो खेत में खड़ा युवक भड़क गया। गाली-गलौज करने लगे. विद्युत विभाग की टीम में जेईएन सहित कार्मिक दिनेश पप्पू मीना, मदनलाल, जीतेन्द्र स्वामी, संदीप सेन, हरजीत सिंह आदि शामिल थे। टीम खेत पर पहुंची और बकाया बिल 5 लाख 63 हजार 469 रुपए जमा कराने को कहा।

बिल का भुगतान न करने पर निगम के उच्च अधिकारियों के आदेश पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इस दौरान वहां मौजूद प्रेमनाथ, रामनाथ, गौरीशंकर समेत कई अन्य लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट की. जेईएन

के हाथ से कागजात भी फाड़ दिए गए। मारपीट के दौरान भयभीत कर्मी जान बचाकर भाग गये. बाद में ये कर्मचारी श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, गाली-गलौज करने, वाहन जलाने का प्रयास करने और वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। श्रीडूंगरगढ़ में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। तब भी थाने में मामले दर्ज किये गये थे. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं।


CATEGORIES
Share This