Bikaner : तुलसी विवाह के लिए जगह-जगह सजेंगे 11 मंडप…..


भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभोम महासभा, श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ, श्री विप्र महासभा, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से गुरुवार को देवउठनी एकादशी पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।

पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच के नेतृत्व में 11 जगहों पर तुलसी विवाह के मंडप सजाए जाएंगे। इसके लिए संगठन की तरफ से 11 मंदिर, 11 पालकी, 11 तुलसी माता को विशेष तौर पर मंगवाया गया है। बुधवार से नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में इन मंदिरों और पालकी के दर्शन करवाए जाएंगे। 23 नवंबर गुरुवार की श्साम तुलसी विवाह के लिए लक्ष्मीनाथजी मंदिर में 11 मंडप सजेंगे। मंदिर के मुख्य गेट से 4.30 बजे 11 शृंगारित पालकियों में सालिग्राराम जी की बारात निकलेगी। शंख ध्वनि, ढोल नगाड़ों, शहनाई के साथ बारात मंदिर के मुख्य द्वार के आगे पहुंचेगी।

वहां पर पुजारी उनका वैदिक मंत्रों से पूजा करेंगे। इसके बाद सालिग्रामजी को 11 मंडप में स्थापित किया जाएगा। मंडप में 11 दंपत्तियों द्वारा प्रकांड ब्राह्मणों के सहयोग से विवाहोत्सव सम्पन्न कराया जाएगा। मंगलवार को मंदिर आदि का पूजन मुख्य पुजारी शंकर सेवग, रामजी पुजारी, चंद्र प्रकाश् सेवग, बाबू सेवग, बुलाकी सेवग आदि ने की।

वेटलिफ्टिंग के तीनों भार वर्ग में बीकानेर बना चैंपियन

बीकानेर। राजगढ़, चूरू में आयोजित राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविनोद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे पहली बार बीकानेर ने युथ, जूनियर एवं सीनियर तीनों महिला वर्गों मे चैंपियनशिप प्राप्त की। बीकानेर ने 16 पदक प्राप्त किए। मंगलवार को बीकानेर पहुंचने पर संगम द्वारा प्रो. रंगाज फिजिकल इंस्टिट्यूट में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।


CATEGORIES
Share This