Bikaner : डॉ. सचिन झंवर ने नर्सिंगकर्मियों को दिए ‘सात सीक्रेट टिप्स……’


बीकानेर, आज एपेक्स हॉस्पिटल में प्रदेशभर के करीब 100 नर्सिंगकर्मियों के लिए मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध चिकित्सक एवं एपेक्स हॉस्पिटल ग्रुप के निदेशक डॉ. सचिन झंवर एवं बिजनेस हेड श्योकत अली ने नर्सिंग कर्मियों को सात गुप्त टिप्स के माध्यम से नर्सिंग के कार्य को और बेहतर बनाने के लिए संबोधित किया।

अपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि इसमें बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नर्सिंगकर्मियों ने भाग लिया। एडमिन हेड संजय खान ने बताया कि यह बीकानेर में अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा सेमिनार था। इसमें उपस्थित कार्मिकों को नर्सिंग हेड दिनेश द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। पीसीएस हेड अनीश नायर ने सभी का आभार जताया और घोषणा की कि भविष्य में भी इसी तरह के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल स्टाफ भूपेन्द्र, अशरफ अली, राधेश्याम मौजूद रहे।


CATEGORIES
Share This