Bikaner : घोषणा-पत्र व सदस्यता शुल्क जमा कराने का आज अंतिम दिन….


बीकानेर बार एसोसिएशन बीकानेर का चुनाव आठ नवंबर को होगा। सुचारु एवं सुव्यविस्थत रूप से चुनाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अधिवक्ता हरिनारायण सारस्वत को चुनाव अधिकारी, चन्द्रप्रकाश कुकरेती व योगेन्द्र कुमार पुरोहित को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि मतदाता सूची वर्ष 2023-24 को तैयार कर चुनाव अधिकारी को उपलब्ध करवा दी गई है। अधिवक्ता सदस्यता शुल्क एवं घोषणा-पत्र 30 नवंबर की शाम पांच बजे तक जमा करवाया जा सकेगा। इसके बाद जमा नहीं होगा। सदस्यता शुल्क व घोषणा-पत्र जमा नहीं कराने वाले अधिवक्ता चुनाव में अपने मत का उपयोग नहीं कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची बार रूम के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, तो मतदाता चुनाव कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर संशोधन करवा सकता हैं।

रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर मंडल से संचालित 7 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 13 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इनमें बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 31 दिसंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक 2 द्वितीय शयनयान एवं 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 6 से 27 दिसंबर तक तथा कोयम्बटूर से 9 से 30 दिसंबर तक 1 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 31 दिसंबर तक एवं दादर से 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 3 द्वितीय शयनयान एवं 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 7 से 28 दिसंबर तक एवं कोलकाता से 8 से 29 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी, बीकानेर-पुरी रेलसेवा में बीकानेर से 3 से 31 दिसंबर तक एवं पुरी से 6 दिसंबर से 3 जनवरी तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बीकानेर से 4 से 25 दिसंबर तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 5 से 26 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे तथा श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 से 20 दिसंबर तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 3 से 22 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।


CATEGORIES
Share This