Bikaner : कुछ ही घंटों में कर दिए बोलेरो के टुकड़े-टुकड़े…..










मैकेनिक ने रातों-रात कैम्पर को काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया। पुलिस के साथ कैम्पर मालिक बालोतरा में गैराज पहुंचा, तो बोलेरो के अनगिनत टुकड़े देख चौंक गया। कैम्पर का इंजन, चेसिस, केबिन व बॉडी अलग-अलग पड़े थे। सीटें व टायर, साइलेंसर, एक्सल आदि इधर-उधर बिखरे पड़े थे। चेसिस के तीन टुकड़े कर दिए गए थे।
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो कैम्पर की मरम्मत करने के लिए मालिक ने बनाड़ रोड पर आदर्श नगर स्थित एक गैराज में दी थी। मैकेनिक ने बोलरो कैम्पर तैयार करके गैराज में खड़ी कर दी थी, लेकिन कैम्पर मालिक ने कभी सोचा भी नहीं था कि क्षतिग्रस्त बोलेरो तैयार होने के बाद अनगिनत टुकड़ों में मिलेगी। 31 अक्टूबर की रात तीन चोरों ने गैराज से कैम्पर व एसयूवी चोरी कर ली और कैम्पर को सिर्फ 39 हजार रुपए में बालोतरा के एक मैकेनिक को बेच दिया। मैकेनिक ने रातों-रात कैम्पर को काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया। पुलिस के साथ कैम्पर मालिक बालोतरा में गैराज पहुंचा, तो बोलेरो के अनगिनत टुकड़े देख चौंक गया। कैम्पर का इंजन, चेसिस, केबिन व बॉडी अलग-अलग पड़े थे। सीटें व टायर, साइलेंसर, एक्सल आदि इधर-उधर बिखरे पड़े थे। चेसिस के तीन टुकड़े कर दिए गए थे। पुलिस व वाहन मालिक ने मेहनत के बाद सभी पार्ट्स एकत्रित किए और किसी अन्य वाहन में डालकर बनाड़ थाने लेकर आए।
सीसीटीवी फुटेज व अन्य पहलुओं से तलाश के बाद बनाड़ थाना पुलिस ने मूलत: बीकानेर में बज्जू खालसा हालपता बनाड़ निवासी विकास सारण, बीकानेर में पुरानी गिनानी टोकला हाउस के पास रहने वाले जितेन्द्र गहलोत को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा। गैराज में दबिश दी, तो पुलिस को देख गैराज मालिक घबरा गया। पुलिस उसे ले जाने लगी, तो तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे बालोतरा के अस्पताल ले गए, जहां से उसे जोधपुर रैफर किया गया। थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह का कहना है कि गैराज मालिक को ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रकरण में गिरफ्तार विकास सारण रिमाण्ड पर है। जबकि अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार होने वाले जितेन्द्र गहलोत को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जाएग

