70 हजार में ले आया बीवी, वो भी किसी और के साथ भाग गई, पति ने कर दिया हैरान….


दीपावली के दिन 34 वर्षीय खलक सिंह ने कमरा बंद करके फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। खलक सिंह की मौत के लिए उसकी मां और भाई ने उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार, सिरसौद गांव के रहने वाले खलक सिंह पुत्र पहलू जाटव लॉकडाउन के दौरान 70 हजार रुपए खर्च कर नागपुर से अपने लिए पत्नी लाया था, लेकिन पत्नी को किसी और से प्यार हो गया था।

पांच माह पहले जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, तब खलक सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी तो पत्नी थाने आकर खलक सिंह के सामने ही अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में वह वापस आ गई थी।

पत्नी की बेवफाई के कारण खलक सिंह उदास रहने लगा था। दीपावली के दिन कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां और भाई अब खलक सिंह की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार मान रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This