108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन……










108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 27 नवंबर तक होगा। सियाराम नगर, गंगाशहर-भीनासर गोचर भूमि आयोजन स्थल पर यज्ञशाला, कथा पांडाल सहित विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोजन को लेकर शनिवार को शहर में संत-महात्माओं का नगर भ्रमण होगा व शोभायात्रा निकाली जाएगी
108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 27 नवंबर तक होगा। सियाराम नगर, गंगाशहर-भीनासर गोचर भूमि आयोजन स्थल पर आयोजन स्थल पर यज्ञशाला, कथा पांडाल सहित विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोजन को लेकर शनिवार को शहर में संत-महात्माओं का नगर भ्रमण होगा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। राम झरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर सरजूदास महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं का नगर भ्रमण राम झरोखा कैलाशधाम से सुबह नौ बजे प्रारंभ होगा। यह भ्रमण शहर के विभिन्न मार्गों से होगा व शोभायात्रा मध्याह्न 12 बजे गोपेश्वर बस्ती िस्थत गोपेश्वर भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी। नगर भ्रमण में संत-महात्मा, त्यागी, तपस्वी, संत, महामण्डलेश्वर, धर्माचार्य एवं नागा महात्यागी संत शामिल होंगे। संत-महात्मा ऊंट, घोड़ा, बग्गी, रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण में शामिल होंगे। जगह-जगह संत-महात्माओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। महंत गुरु रामदास महाराज के आशीर्वाद से आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। यज्ञाचार्य पंडित जुगलकिशोर ओझा के आचार्यत्व में यज्ञ, पूजन अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।
कार्यक्रम सचिव श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि संत नगर भ्रमण रामझरोखा कैलाशधाम से सुजानदेसर बाबा रामदेवजी मंदिर, श्रीरामसर रोड, नत्थूसर गेट, नयाशहर थाना, जस्सूसर गेट, चौखूंटी, फड़ बाजार, हैड पोस्ट ऑफिस, सादुलसिंह मूर्ति सर्कल, केईएम रोड, कोटगेट, जेल रोड, कोतवाली, ठंठेरा मोहल्ला, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर रोड होते हुए गोपनाथ भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे।
नगर भ्रमण के बाद गोपनाथ-भूतनाथ महादेव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख कर शामिल होगी। कलश यात्रा गोपनाथ मंदिर से गंगाशहर, सुजानदेसर रोड होते हुए रामझरोखा कैलाशधाम आयोजन स्थल सियाराम नगर पहुंचेगी।
कार्यक्रम संयोजक अशोक मोदी ने बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 19 नवम्बर को सुबह नौ बजे बीकानेर आएंगे। जयपुर रोड वृन्दावन एन्क्लेव के पास महाराज का स्वागत किया जाएगा। वहां से हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्कल, अम्बेडकर सर्कल, मॉर्डन मार्केट, केईएम रोड, स्टेशन रोड, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, गंगाशहर होते हुए रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचेंगे। राम भद्राचार्य महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।

