वोट डालो सेल्फी लो, लाइक्स पर मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार…..

राजस्थान विधानसभा चुनाव में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के वास्ते जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी कॉन्टेस्ट के रूप में एक अनूठा नवाचार किया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के वास्ते जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी कॉन्टेस्ट के रूप में एक अनूठा नवाचार किया है।

जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने बताया कि यूथ को बूथ तक लाने के लिए 25 नवंबर को सेल्फी कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाएगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को मतदान केन्द्र पर वोट डालने के बाद सेल्फी पॉइन्ट पर जाकर सेल्फी लेनी होगी।

इसके बाद सेल्फी को विधानसभा क्षेत्र और भाग संख्या के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सोशल मीडिया हैंडल पर टैग करना होगा। उन्होंने बताया कि सेल्फी कॉन्टेस्ट में सर्वाधिक लाइक्स प्राप्त करने वाली सेल्फी को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, द्वितीय को 5 हजार और तृतीय को 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।

CATEGORIES
Share This