राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक 55.63 फीसद वोटिंग….










दोपहर 3 बजे 55.63 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पूर्व दोपहर एक बजे 40.27 फीसदी, 11 बजे 24.74 फीसद मतदान तो सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसद मतदान हुआ है। मतदान के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई जगह बवाल मचा है। आज 25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान आज शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
राजस्थान में 3 बजे तक सबसे कम मतदान पाली जिले में हुआ
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत दोपहर तीन बजे तक 55.63 फीसद वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग जैसलमेर जिले में 63.48 प्रतिशत और सबसे कम पाली जिले में 49.79 फीसद वोट पड़े हैं। राजधानी जयपुर में 55.75 फीसद वोटिंग हुई तो सीएम अशोक गहलोत के के विधानसभा क्षेत्र में 50.74 फीसद मतदान पड़े।
तिजारा – 69.37 फीसद
किशनगढ़बास – 59.84 फीसद
मुंडावर – 59.61 फीसद
बहरोड – 56.61 फीसद
बानसूर – 53.58 फीसद
थानागाजी – 59.5 फीसद
अलवर ग्रामीण – 55.41 फीसद
अलवर शहर – 51.76 फीसद
रामगढ़ – 62.81 फीसद
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ – 54.38 फीसद
कठूमर – 56.75 फीसद।

