दिल दहला देने वाली दुर्घटना : 2 साल का पोता, कुचलकर हुई मौत….










केरल के कासरगोड जिले में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. वीडियो काफी दर्दनाक है जिसे देखकर आप दंग हो जाएंगे. वीडियो में दादा अपने घर के सामने कार पार्क करने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय उनका पोता वहां खेल रहा था.
दुर्भाग्य यह हुआ की खेलते हुए पोते को दादा नहीं देख पाए और बच्चे पर कार चढ़ा दी.
दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब कार मोड़ने के दौरान, दादा ने गलती से बच्चे के ऊपर कार चढ़ा दी. घटना 10 नवंबर की है. डेढ़ साल के बच्चे की पहचान मस्तुल जिशान के रूप में हुई.
वीडियो में बच्चा कार के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है. एक और बच्चा वीडियो में नजर आ रहा है. जिसने यह पूरी घटना देखी. बच्चे ने जब देखा कि दूसरा बच्चा कार के नीचे आ गया तो वह इसके बारे में दादा को जोर-जोर से बताने लग गया. गंभीर दुर्घटना का एहसास होने पर, बड़ा बच्चा जल्दी से कार के नीचे फंसे बच्चे को बचाने के लिए गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार आगे की तरफ आती है, छोटा बच्चा कार की तरफ बढ़ता है. वहां मौजूद एक और बच्चा कार के लिए जगह बनाने के लिए पास में खड़ी एक खिलौना बाइक को हटाने के लिए आगे बढ़ता है. इतने में कार चला रहे दादा कार को आगे बढ़ा देते हैं. उन्हें इस बात का आभास भी नहीं होता है कि छोटा बच्चा कार के पहिए के नीचे आ गया है.
इसके बाद दादाजी तुरंत कार से बाहर निकले और घायल बच्चे को अपनी बाहों में भर लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मदद के लिए आगे आया. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वीडियो लगभग 24 सेकेंड का है. घटना के बाद तुरंत बच्चे को मेंगलुरु के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए.

