जमीन विवाद को लेकर विस्फोट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार….


बीकानेर में गजनेर रोड पर स्थित रंगा फिजिकल इंस्टीट्यूट में सिलेंडर से विस्फोट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जिम को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया जा गया था। मंगलचंद रंगा ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने में दर्ज एफआईआर में सरणजीत सिंह उर्फ साबी पर विस्फोट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को दबोचा है।इसमें सरणजीत उर्फ साबी के अलावा किशन गोपाल स्वामी उम्र 36 वर्ष निवासी विश्वकर्मा गेट के पास और देवकिशन स्वामी उम्र 27 साल निवासी नत्थूसर बास को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने मिलकर ही दुकान के अंदर जिम की दीवार के पास सिलेंडर रखा। आरोप है कि सिलेंडर को हीटर के ऊपर रखा गया, जो बहुत ज्यादा गर्म होने के बाद फट गया।

तेज विस्फोट के साथ ही जिम की दीवार तोड़कर अंदर पहुंच गया। जिम में रखा काफी सामान भी टूट गया। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिया है, जिसमें ये युवक सिलेंडर ले जाते हुए दिख रहे हैं। इसी आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार किया। दरअसल, सरणजीत के पिता को रंगा फिजिकल इंस्टीट्यूट की एक दुकान किराए पर दी गई थी।इस दुकान को लेकर ही रंगा फिजिकल के संचालकों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ये विस्फोट करवाया गया। मुक्ता प्रसाद पुलिस थाने के इंचार्ज सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी और कांस्टेबल छगनलाल के प्रयासों से तीनों युवकों को हाथों हाथ ही गिरफ्तार कर लिया गया।


CATEGORIES
Share This