चुनाव खर्च के हिसाब-किताब को लेकर 3 प्रत्याशियों को नोटिस, मांगा जवाब….


बीकानेर विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव खर्च को लेकर लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र के 3 प्रत्याशियों को मॉनिटरिंग सेल की लेखा टीम की ओर से नोटिस भेजा गया है। इसमें प्रत्याशियों को अंतर राशि सही अंकित कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ईईएम की लेखा टीम ने लूणकरणसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मुंड को बुधवार को चुनावी खर्चे के संबंध में किए गए मिलान को लेकर नोटिस दिया है. उनके दैनिक लेखा रजिस्टर से छाया अवलोकन रजिस्टर में व्यय में अंतर पाया गया।

जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 16 अभ्यर्थी अपने दैनिक पंजी एवं लेखा टीम के छाया अवलोकन पंजी का मिलान करने के लिए ईईएम कोषांग की लेखा टीम के समक्ष नहीं आये. अनुपस्थित पाए जाने पर इन सभी 16 अभ्यर्थियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लालचंद मेघवाल, बीकानेर पश्चिम के किशन, खाजूवाला विधानसभा के घनश्याम और मांगीलाल, कोलायत के प्रताप राम, लूणकरणसर के शिवदान राम और फूसाराम, श्रवण सिंह पुंदलसर, श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मनोज कुमार सारस्वत और सावंत सिंह, नोखा विधानसभा

क्षेत्र के प्रत्याशियों में कन्हैयालाल, परमाराम, नरपत सिंह, रामप्रताप, वासुदेव बड़गुजर और सुशीला शामिल हैं।


CATEGORIES
Share This