कागज के टुकड़ों से कर सकते हैं असली और नकली बादाम की पहचान….










मार्केट मेंअसलीऔर नकली बादाम को पहचानने में अगर आपको कंफ्यूजन हो रही है, तो परेशान न हों। आज हम आपको एक कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं।
मार्केट में जब भी हम बादाम खरीदने जाते हैं, तो बिना सोचे-समझे इसे खरीद लेते हैं। क्योंकि हमें लगता है कि बादाम में आखिर किस तरह की मिलावट होगी। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे ये सुनकर आश्चर्य न लगा हो कि बादाम में भी मिलावट हो सकती हैं। जी हां, जिस तरह चावल, गेहूं, आटा और खोया में मिलावट होती है, उसी तरह इन दिनों मार्केट में मिलने वाले बादाम में भी मिलावट होने लगती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसकी पहचान किस तरह करें? नकली बादाम की न सिर्फ क्वालिटी खराब होती है, बल्कि यह आपके सेहत पर भी असर डाल सकती है। आइए जानते हैं किस तरह करें नकली और असली बादाम की पहचान
अगर आप असली और नकली बादाम की पहचान करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले इसके रंगों पर ध्यान दें। नकली बादाम का रंग असली बादाम की तुलना में थोड़ा सा डार्क होता है। साथ ही स्वाद की बात करें, तो नकली बादाम का स्वाद थोड़ा सा कड़वा होता है।
वहीं अगर हम असली बादाम की बात करें, तो अलसी बादाम का रंग हल्का सा भूरा होता है। इसके अलावा असली बादाम को पानी में कुछ देर तक भिगोने के बाद इसके छिलकों को उतारना आसान हो जाता है। साथ ही इसमें कड़वाहट भी नहीं होती है।
मार्केट से अगर आप बादाम खरीदने जा रहे हैं, तो नकली बादाम की पहचान आप अपनी हथेली से भई कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर 1 बादाम लें और इसे थोड़ा सा रगड़कर देख लें। अगर बादाम का रंग छूटने लग जाए, तो समझ जाएं कि ये नकली बादाम है। वहीं, अगर बादाम का रंग का निकले तो ये अलसी बादाम हो सकता है। दरअसल, नकली बादाम में कलर वाले पाउडर को छिड़कर तैयार किया जाता है। ऐसे में इसके रंग नजर आने लग जाते हैं।
नकली बादाम की पहचान आप कागज से दबाकर भी कर सकते हैं। दरअसल, बादाम के अंदर नैचुरल तेल होता है, जो हमारे शरीर को पोषण प्रदान कर सकता है। इसके लिए बादाम को खरीदने से पहले 1 से 2 बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें, यदि बादाम से पर्याप्त मात्रा में तेल निकल रहा है, तो समझ जाएं कि ये अलसी बादाम है।
वहीं, अगर इससे तेल निकलने के बजाय कागज पर रंग छूटा हुआ है, तो इसे पॉलिशिंग करके तैयार की गई है।
मार्केट के बादाम को इन आसान तरीकों से आप पहचान कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि मार्केट में कई तरह के बादाम उपलब्ध हैं, ऐसे में उसकी सही

