इस जिले में मतदान के साथ होगा पौधरोपण…..


विधानसभा चुनाव के दिन इस बार मतदान के साथ-साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण और पौधो का वितरण भी होगा। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान दिवस ग्रीन और हेल्दी इलेक्शन के रुप में मनाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के दिन इस बार मतदान के साथ-साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण और पौधो का वितरण भी होगा। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान दिवस ग्रीन और हेल्दी इलेक्शन के रुप में मनाया जाएगा। नवाचार के रुप में जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पांच-पांच पौधों का रोपण होगा। वहीं जिले में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले 50 मतदान केंद्रों पर 100 पौधों का वितरण कर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।सीईओ जिला परिषद एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के ने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र में विकास अधिकारियों को पौधरोपण की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप वनसंरक्षक कार्यालय को पौधे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के अनुसार जिले के सभी 1627 मतदान केन्द्रों पर पांच-पांच पौधों का रोपण करवाया जाएगा। जिनमें दो पौधे 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से, एक पौधा दिव्यांगजन मतदाता से तथा दो पौधे फर्स्ट टाइम वोटर से रोपित करवाए जाएंगे। मतदान केन्द्र पर पहले पहुंचने वाले इस आयु वर्ग के मतदाताओं से यह पौधे रोपित करवाए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार ऐसे प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रथम मतदान करने वाले 25 बुजुर्ग महिला मतदाताओं, 25 बुजुर्ग पुरुष मतदाताओं को तथा 25 युवा महिला फर्स्ट टाइम वोटर तथा 25 युवा पुरुष फर्स्ट टाइम वोटर को पौधे दिए जाएंगे। पौधा वितरण में सहजन फली के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। सहजन फली के गुणों के कारण इसे सुपरफूड का दर्जा प्राप्त है।


CATEGORIES
Share This