Bikaner : राज्य के 377 कॉलेज के लिए 14 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन…..


डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) के स्टूडेंट्स को फर्स्ट और सेकेंड ईयर स्टूडेंट्स के एग्जाम जल्द ही होने वाले हैं। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने एग्जाम फॉर्म मंगलवार से ही भरने के निर्देश दिए हैं। पंजीयक ने बताया कि मंगलवार से 14 नवम्बर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को शाला दर्पण पोर्टल पर जाना होगा। जहां डीएलएड एग्जाम के लिए अगले से लिंक दिया गया है। इस लिंक को भरने के साथ ही जारी चालान से फीस भी जमा करानी होगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 नवम्बर है, जबकि निर्धारित फीस 18 नवम्बर तक भरी जा सकेगी। पंजीयक कार्यालय ने राज्य के सभी डीएलएड कॉलेज को भी इस संबंध में आदेश दिए हैं।

 

प्रदेश में अभी 377 डीएलएड कॉलेज हैं, जिनमें अधिकांश प्राइवेट हैं। पुराने 33 जिलों में डाइट के अलावा अधिकांश कॉलेज प्राइवेट है। इन सभी कॉलेज में इस समय करीब 26 हजार स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर में और इतने ही सैकंड ईयर में पढ़ रहे हैं। ऐसे में पचास हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स डीएलएड का एग्जाम देंगे। एग्जाम की डेट्स अब तक तय नहीं हुई है। इस बारे में अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।


CATEGORIES
Share This