Bikaner : मां ने उसे भाई बनाया था, कर गया कुछ ऐसा कि रो पड़ीं मां-बेटी…..


Bikaner superfast : सप्ताहभर पहले जोधपुर निवासी पीरू पुत्र कालूराम घर पर रहने आया था, जो उसकी मां का धर्मभाई बना हुआ है। पीरू शनिवार की सुबह घर से जेवर व नकदी लेकर भाग गया।

थाना इलाके में एक युवक घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चुरा ले गया। गंगाशहर चौधरी कॉलोनी आठ नंबर रोड निवासी संतोष पत्नी स्व. लोढाराम भार्गव अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। वह खुद टीबी से पीड़ित हैं। उसकी तीन बेटियां हैं, जो शादी-विवाह समारोह में खाना बनाने आदि काम करने जाती हैं। संतोष की बड़ी बेटी दुर्गा ने बताया कि अभी सप्ताहभर पहले जोधपुर निवासी पीरू पुत्र कालूराम घर पर रहने आया था, जो उसकी मां का धर्मभाई बना हुआ है। पीरू शनिवार की सुबह घर से जेवर व नकदी लेकर भाग गया।

दुर्गा ने बताया कि शनिवार सुबह वह काम पर चली गई। मां कहीं पड़ोस में थी। घर पर कोई नहीं था। आरोपी पीरू ने छोटी बहन रीना को फोन कर सबके बारे में पूछताछ की। जब उसे पता चल गया कि घर पर कोई नहीं है। तब वह सवा ग्यारह बजे घर में घुसा। आरोपी ने कमरे का ताला तोड़ा। अलमारी का ताला तोड़ कर सोने की कंठी, गले का हार, तीन अगूठियां, सोने का डोरा, चांदी की तीन जोड़ी पायल एवं 50 हजार नकदी ले गया। दोपहर एक बजे वह काम से वापस आई, तब घटना का पता चला। आरोपी पीरू को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। पीड़िता संतोष व उसकी तीनों बेटियों का वारदात के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। एक लड़की की शादी कर रखी है। जेवर मां-बेटी दोनों के थे।

गंगाशहर एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि आठ नंबर रोड के एक घर में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार ने चोरी का आरोप अपने रिश्तेदार पीरू पर ही लगाया है। आरोपी की लोकेशन जोधपुर आई है, इसकी जांच की जा रही है।

 


CATEGORIES
Share This