Bikaner :खुलेआम वाहनों में भरी जा रही गैस…..नहीं थमा अवैध रिफिलिंग का काम










कई जगहों पर खुलेआम वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार करने वालों के ऊंचे रसूखात के चलते जिला व रसद विभाग भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जिले में अवैध रूप से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और गैस रिफिलिंग का काम थम नहीं रहा है। हालात यह हैं कि अब भी कई जगहों पर खुलेआम वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार करने वालों के ऊंचे रसूखात के चलते जिला व रसद विभाग भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। नतीजतन शहर में अभी 10 से 12 जगहों पर खुलेआम गैस रिफिलिंग का काम हो रहा। जानकारी के अनुसार, गंगाशहर थाना इलाके के सिने मैजिक रोड पर एक दुकान में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा था। यहां बैठा एक व्यक्ति ऑटोरिक्शा में गैस रिफिल कर रहा था। गैस रिफिल कराने के लिए ऑटो कतार में खड़े थे। दुकानदार को जैसे ही शक होता कि कोई उसे वॉच कर रहा है, वह गैस रिफिल करना बंद कर देता। इसी तरह नोखा रोड, जयपुर राेड पर हल्दीराम प्याऊ से पहले, भुट्टों का चौराहा, हनुमानहत्था में अब भी अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा चोरी-छिपे किया जा रहा है।

