Bikaner मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 29 को दोपहर 1.05 से 2.24 बजे तक चंद्र ग्रहण….










बीकानेर चंद्रग्रहण काे लेकर ज्याेतिष गणना के इतर माैसम विभाग ने खगाेल शास्त्र के मुताबिक एक इनपुट जारी किया है। 28 अक्टूबर की रात चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और 29 की रात भारतीय समय अनुसार रात 1.05 से 2.24 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
एक घंटा 19 मिनट ग्रहण की अवस्था रहेगी। अगला ग्रहण भी 7 सितंबर 2025 काे हाेगा। खगाेल विज्ञान केन्द्र काेलकाता के देवप्रिय राय के मुताबिक 28-29 अक्टूबर की रात ग्रहण काल हाेगा। 28 अक्टूबर की रात ही चंद्रमा उपछाया में आएगा और रात एक बजकर पांच मिनट पर ग्रहण शुरू हाे जाएगा।ये भारत के सभी स्थानाें पर दिखाई देगा। पश्चिमी प्रशांत महासागर, आस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी-पश्चिमी अमेरिका,उत्तर-पूर्वी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर समेत सब जगह दिखेगा। भारत में अगला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 काे हाेगा और ये पूर्ण ग्रहण हाेगा। 8 नवंबर 2022 में भी पूर्ण ग्रहण था। राय के मुताबिक चंद्रग्रहण पूर्णिया काे घटित हाेता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है तथा ये तीनाें एक सीधी रेखा में अा जाते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण तब हाेता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
- आसमान साफ हाेते ही अब तापमान वापस बढ़ने लगा है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया जाे दाे दिन पहले तक 19 डिग्री तक था। दाे दिन में दाे डिग्री तापमान बढ़ गया। आसमान भी पूरी तरह साफ है। इसलिए धूप ने तीखापन दिखाया। दाे-चार दिन और तापमान बढ़ेगा। 36 डिग्री तक अधिकतम तापमान जाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री जाने के बाद वापस कम हाेने के भी संकेत मिल रहे हैं। शरद पूर्णिमा तक यूं ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

