सड़क हादसे में दो बाइक सवार कारीगरों की मौत


टोंक- सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर गुरूवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा उनियारा थाना क्षेत्र में नया गांव के पास हुआ। दोनों कारीगर का काम करते थे और टोंक से गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


CATEGORIES
Share This