मेडिकल व्यवसायी के घर दिनदहाडे़ चोरी


अजमेर शहर में मेडिकल व्यवसायी के घर में दिनदहाडे़ चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक दुकान पर गया था। बेटी और पत्नी शॉपिंग करने बाजार गई थीं। चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अन्दर घुसे और नकदी-जेवरात चुरा कर ले गए। परिजन जब घर लौटे तो घटना के बारे में पता चला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे कुछ दिनों पहले ही खराब हुए थे। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This