मारपीट के मामले में देरी से दर्ज की एफआईआर










मंदिर के पुजारी के साथ हुई मारपीट के मामले में देरी से एफआईआर दर्ज करना सूरसागर थाने के एसएचओ को महंगा पड़ गया। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने आदेश जारी कर थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत को लाइन हाजिर कर दिया।
दरअसल सूरसागर थाना क्षेत्र के बैजनाथ महादेव शनिवार रात मंदिर परिसर में कुछ युवकों ने केबल और डंडे से मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया था। इसमें पुजारी कैलाश नाथ घायल हो गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। उनके हाथ में चोट लगी जिसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पुजारी का इलाज किया जा रहा है।
घटना शनिवार को हुई थी और इसका मामला रविवार को दर्ज हुआ। इसी देरी के चलते डीसीपी वेस्ट ने आदेश जारी कर एसएचओ लाइन हाजिर कर दिया।डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी के साथ हुई मारपीट के मामले में देरी से एफआईआर दर्ज करने के चलते एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है।

