आज का मानसून अपडेट


राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है। भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में रविवार देर शाम बारिश हुई। झालावाड़ के अकलेरा में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा। अलवर, भरतपुर, दौसा जिले में भी कई जगह बरसात से खेतों में पानी भर गया।
धौलपुर जिले में दो दिन हुई लगातार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है। छीतरिया तालाब ओवरफ्लो होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इसको देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी ने धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज से आगामी आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के इन एरिया में फिलहाल 2-3 दिन इसी तरह बारिश होती रहेगी। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर में फिलहाल मौसम सूखा ही रहने और तापमान ज्यादा रहने की संभावना है।


CATEGORIES
Share This