गैंगस्टर राजू ठेहट को मारने हथियार पहुंचाने वाले रिमांड पर










गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले में सीकर पुलिस ने आरोपी श्रवण और कमल डेलू को अजमेर जेल से 5 दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी और हथियारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।
गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर की चार्जशीट के मुताबिक रोहित गोदारा और अमरजीत बिश्नोई के कहने पर कमल डेलू, श्रवण और अशोक ने राजू ठेहट को छोटे हथियारों से करने के लिए बीकानेर में बिश्नोई धर्मशाला के बाहर बैठकर प्लानिंग की थी। इसके बाद विजयपाल, सुधा कंवर और धनराज को भी शामिल किया गया। फिर प्लानिंग के तहत कमल और श्रवण ने दो पिस्टल और 250 कारतूस मनीष बच्चिया और विक्रम बामरडा तक पहुंचाए थे
CATEGORIES Bikaner Superfast News

