जयपुर में किडनैप कर लूट गैंग पकड़ी


जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने किडनैप कर लूट की वारदात करने वाली गैंग को पकड़ा है। गैंग के तीन बदमाश पुलिस के हाथ लगे हैं, जबकि 2 फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। गैंग के बदमाश लोगों को मारपीट कर जबरन बोलेरो में बैठाकर किडनैप करते थे और फिर चलती गाड़ी में पिस्तौल के दम पर रुपए लूटने के बाद रास्ते में उतार कर फरार हो जाते थे। पुलिस पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।


CATEGORIES
Share This