एटीएम कार्ड बदला, 54 हजार रुपए निकाले










एटीएम बूथ पर बदमाश ने स्टूडेंट की रुपए निकालने में मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद करीब 54 हजार रुपए निकाल लिए। अब स्टूडेंट ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला स्टूडेंट प्रिंस सीकर में रहता है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह गुरुकृपा हॉस्पिटल गया था। रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर गया। एटीएम में कैश नहीं होने पर पास लगे यूनियन बैंक के एटीएम पर गया। वह रुपए निकाल ही रहा था कि पीछे से एक लड़का आ गया। वह जबरदस्ती एटीएम कार्ड लेकर बोला कि आपको एटीएम लगाना नहीं आ रहा।
खुद को गार्ड बताकर उसने एटीएम कार्ड ले लिया। फिर मशीन में कार्ड डालने के समय बदल लिया। रुपए नहीं निकलने पर प्रिंस को खुशबू नाम की लड़की का एटीएम पकड़ा कर चला गया। एटीएम बदलने के बाद नवलगढ़ रोड और जयपुर में 54 हजार रुपए के ट्रांजैक्शन कर लिया। स्टूडेंट के मुताबिक यह एटीएम उसके पिता का है। आरोपी के कार्ड बदलने के बाद उनके पास पैसे निकालने का कोई मैसेज तक भी नहीं आया। अब उद्योग नगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

