150 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक:सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव,


कुएं में गिरने से शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई। सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

सीकर सिविल डिफेंस टीम के कैलाश मीणा ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि खंडेला के गोरियां गांव में आदमी 150 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। इसके बाद टीम रवाना हुई। टीम ने करीब 15 मिनट बाद शव को बाहर निकाल लिया।

 

सिविल डिफेंस की टीम में रामस्वरूप,मनरूप, श्रवण, रियाजद्दीन,अंकुर,पुष्कर,देवेंद्र,कमल और राजेंद्र शामिल रहे। जानकारी अनुसार मृतक गोरूराम सामोता पुत्र महादेव सामोता है। कुआं गांव के बीचोबीच स्थित है और लंबे समय से सूखा पड़ा है।


CATEGORIES
Share This