PNB के एटीएम में चोरी का प्रयास:हाथों से मशीन तोड़ने की कोशिश


पंजाब नेशनल बैंक की जस्सूसर गेट ब्रांच के एटीएम को तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास किया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक दोनों एटीएम को हाथ से तोड़ने की कोशिश कर रहा है। उसने एटीएम में लगी एक अलमारी भी खोलने का प्रयास किया। हालांकि, उसके हाथ कुछ नहीं लगा और उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर नया शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


CATEGORIES
Share This