ED की 7 टीमें अलग-अलग राज्यों से जयपुर पहुंची:


जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमें शुक्रवार से जयपुर में डेरा जमाए हुए है। वहीं, अलग-अलग राज्यों से ईडी की 7 टीमें देर रात जयपुर पहुंची है।

दरअसल, ईडी के अधिकारियों को सर्च के दौरान ढाई करोड़ रुपए कैश और सोने की ईट मिली है। ईडी को प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया और कल्याण सिंह कव्या के घर से कई दस्तावेज मिले हैं, जो सीनियर आईएएस अधिकारी (जलदाय विभाग के ACS) सुबोध अग्रवाल की ओर इशारा कर रहे हैं।

आज ईडी की टीमें कई अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। दिल्ली से परमिशन के मिलने के बाद ईडी की टीमें एक अधिकारी के घर और ऑफिस में जांच करने वाली है।


CATEGORIES
Share This