CM आज जोधपुर को देंगे 180 करोड़ की सौगात


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर शहर को 180 करोड़ रुपए से ज्यादा के बजट की सौगात देंगे। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में कई शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे उम्मेद स्टेडियम में राज्य स्तरीय शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान सीएम मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की भी सौगात देंगे।

 

शाम 6:00 बजे के बाद पांच अलग-अलग स्थान पर पांच बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर 180 करोड़ के प्रोजेक्ट शहर को सौंपेंगे।

 


CATEGORIES
Share This