4 रूट पर अगले हफ्ते से इलेक्ट्रिक इंजन










उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के चार मार्गों पर अब इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन दौड़ेंगी। संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन मार्गों पर आगामी एक सप्ताह में डीजल लोको के स्थान पर इलेक्ट्रिक लोको की ट्रेन दौड़ने लगेंगी। एनडब्ल्यूआर के बीकानेर मंडल में एक सितंबर को बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हुई थी। इस ट्रेन के बाद एनडब्ल्यूआर के चार मार्गों पर इलेक्ट्रिक चलाने की हरी झंडी मिलने के बाद संबंधित मार्गों के रेल अधिकारियों को इस संबंध में ट्रेन चलाने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एनडब्ल्यूआर के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि एनडब्ल्यूआर में 4250 किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

