3 करोड़ की चोरी का खुलासा:


भीलवाड़ा शहर के विजयसिंह पथिक नगर में कपड़ा व्यापारी भाइयों के घर में हुई 3 करोड़ रुपए के गहने व नगदी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि इस चोरी को भोपाल गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इस गैंग के भोपाल के शाहपुरा चुना भट्‌टी निवासी अनूपसिंह (36) पुत्र भ्रिगूसिंह राजपूत, राकेश कुशवाह (43) पुत्र विनोद कुशवाह व कोल्हान निवासी अमितसिंह (34) पुत्र ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस गिरोह द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी व राजस्थान के कई जिलों में चाेरी की है।


CATEGORIES
Share This