20 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी की मांग:


जिले के सीसवाली कस्बे में शनिवार को सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल में भवन की मरम्मत कार्य के दौरान दीवार और छत ढह गई थी। इस दौरान मलबे में दबने से मौके पर काम कर रहे ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, साथी मजदूर गंभीर रूप से धायल हो गया था, जिसका कोटा में इलाज जारी है। पुलिस की ओर से शनिवार को ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा दी थी, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने सहित लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। मांगे नहीं मानने पर परिजन व समाज के लोग दूसरे दिन रविवार को भी धरने पर रहे।


CATEGORIES
Share This