2 साल से फरार वांटेड हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा:










बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने थाने का टॉप-10 अपराधी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी से वाहन चोरी सहित मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर रामाराम पुत्र मोबताराम निवासी सिंधासवा हरनियान गांव में आया हुआ है। पुलिस ने जानकारी को पुख्ता कर गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरजाराम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के गांव में दबिश कर आरोपी रामाराम को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपी पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर स्थाई वारंट में वांटेड था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

