13 साल का नाबालिग हॉस्टल से लापता










13 साल के नाबालिग लड़के के हॉस्टल से लापता होने का मामला सामने आया है लड़का हॉस्टल से बिना बताए कहीं चला गया और अब तक उसका कोई पता नहीं चला l घटना सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र की है
पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़के की मां ने बताया कि वह झुंझुन जिले के गांव बड़बर की रहने वाली है उसका लड़का 18 जून 2023 से लक्ष्मणगढ़ के कैरियर शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में रहता था और वहीं स्टडी करता था l मां ने 24 सितंबर को अपने लड़के से बात करने के लिए हॉस्टल में फोन किया तो हॉस्टल संचालक ने बताया कि उसका लड़का हॉस्टल में नहीं है वह हॉस्टल से गायब हो गया है
जिसके बाद परिजनों ने लड़के की तलाश रिश्तेदारों व दोस्तों के पास की लेकिन लड़के का कहीं कुछ पता नहीं चला. लड़के के पास मोबाइल फोन भी नहीं है फिलहाल लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने लड़के की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मामले की जांच एएसआई बाबू खान कर रहे हैं पुलिस टीम बनाकर लड़के की तलाश में जुट गई है

